अमेरिका में बिना वीजा रह रहे 1.05 करोड़

प्यू रिसर्च सेंटर का दावा, अवैध तरीके से रहने में भारतीय तीसरे नंबर पर

अमेरिका में बिना वीजा रह रहे 1.05 करोड़

वाशिंगटन। अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या में जबर्दस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अवैध प्रवासियों का यूं अमेरिका जाना वैध तरीके से जाने के लिए वीजा आवेदन करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती रही हैं। इस बीच अमेरिका में घुसपैठ कर रहे अवैध भारतीय को लेकर अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अवैध प्रवासी की तीसरी सबसे बड़ी संख्या भारतीय प्रवासी की है। इस समय लगभग 7,25,000 भारतीय अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अवैध रूप से रह रहे हैं, जो कुल अनाधिकृत प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है। 2021 में देश के 39 प्रतिशत अनधिकृत अप्रवासियों की संख्या मेक्सिको से थी, जिनकी संख्या लगभग 41 लाख थी, उसके बाद अल साल्वाडोर (8,00,000) भारत (7,25,000) और ग्वाटेमाला (7,00,000) थे, जबकि 2017 से 2021 तक मेक्सिको से संख्या में 9,00,000 की गिरावट आई, उसी समय अन्य देशों से अवैध अप्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी। 2021 में, यह जनसंख्या 6.4 मिलियन थी, जो 2017 से 900,000 अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में 1.05 करोड़ लोग अनधिकृत अप्रवासी हैं।

पैदल सीमा पार कर रहे भारतीय

प्यू रिसर्च सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 2021 तक अमेरिका में 1.05 करोड़ अवैध प्रवासी थे, जो कुल आबादी का लगभग 3 प्रतिशत और विदेश में जन्मी आबादी का 22 प्रतिशत हैं। इसबीच अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों के अनुसार, पैदल सीमा पार करने वाले भारतीयों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है।

96 हजार भारतीय पकड़े गए

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर, 2022 से सितंबर, 2023 तक 96,917 भारतीयों को बिना दस्तावेज अमेरिका की सीमा पार करते पकड़ा गया। कोरोना वायरस महामारी के बाद बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी बिना दस्तावेजों के अमेरिका पहुंचे। साल 2021 में 30,662 और 2022 में 63,927 लोगों को अमेरिकी सीमा पर रोका गया था।

अवैध प्रवासियों में ब्राजील-कनाडा भी शामिल

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अमेरिका में अवैध प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या वाले देशों में भारत, ब्राजील, कनाडा और पूर्व सोवियत संघ के कई देश शामिल हैं। हालांकि प्यू के अनुसार, अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, लेकिन कुल मिलाकर अवैध प्रवासी आबादी में गिरावट आ रही है।

2021 में अमेरिकी आबादी में 49 प्रतिशत की वृद्धि

रिपोर्ट के अनुसार, 2017 और 2021 के बीच अमेरिकी राज्यों में केवल μलोरिडा और वाशिंगटन डीसी में अवैध प्रवासी आबादी में वृद्धि हुई, जबकि कैलिफोर्निया और नेवादा जैसे राज्यों में कमी आई है। इस अवधि में अमेरिकी आबादी में वैध प्रवासियों की संख्या में 80 लाख (29 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई।

6 अमेरिकी राज्य हैं टॉप पर

प्यू रिसर्च के मुताबिक वर्ष 2021 में सर्वाधिक अवैध अप्रवासी आबादी वाले छह राज्य कैलिफोर्निया (10.90 लाख), टेक्सास (10.60 लाख), μलोरिडा (9 लाख), न्यूयॉर्क (6 लाख), न्यूजर्सी (4.50 लाख) तथा इलिनॉयस (4 लाख) थे। वर्ष 2021 में इन 6 राज्यों में 56 प्रतिशत अवैध अप्रवासी रह रहे थे, जिनकी संख्या वर्ष 1990 में 80 प्रतिशत थी। इस प्रकार इसमें कमी आई है।

अवैध अप्रवासियों की संख्या में आ रही गिरावट

हालांकि अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली भारतीयों की संख्या में तेजी देखी गई है, लेकिन कुल मिलाकर यहां अवैध अप्रवासी आबादी में गिरावट आ रही है। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार अमेरिका में रहने वाले अवैध अप्रवासियों की संख्या जहां वर्ष 2021 में 1.05 करोड़ थी। वहीं वर्ष 2007 में यह संख्या 1.22 करोड़ थी। वर्ष 2005 से 2015 के बीच यहां साल दर साल अवैध अप्रवासियों की संख्या में कमी आ रही है। वर्ष 2007 से 2021 के बीच अवैध अप्रवासियों की संख्या में 10.75 लाख या 14 प्रतिशत की गिरावट आई है।

दक्षिणी सीमा बनी स्टेजिंग ग्राउंड

दुनिया के सभी भागों से अमेरिका आने वालों के लिए दक्षिणी सीमा प्रवासियों के लिए स्टेजिंग ग्राउंड बन गया है। यदि आपको दक्षिणी सीमा से शीघ्रता से प्रवेश मिल जाता है तो फिर आप दिल्ली में विजिटर वीजा का इंतजार क्यों करेंगे। - मुजμफर चिश्ती, डायरेक्टर, माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क