अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी 10 की मौत

अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी 10 की मौत

वर्जीनिया। अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में अज्ञात हमलावर ने गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह वारदात अमेरिका में वर्जीनिया के चेसापीक में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया। हमलावर एक स्टोर कर्मचारी था, जिसने बाद में खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। इसबीच वर्जीनिया के स्टेट सीनेटर लुईस लुकास ने कहा कि मैं तब तक आराम से नहीं बैठूंगी जब तक बंदूक की हिंसा का कोई हल ना निकल जाए।

अमेरिका में लगातार बढ़ रही मास शूटिंग

???? इंडियाना में 18 जुलाई को ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की हुई। 10 लोग गोलीबारी का शिकार हुए। इनमें से 3 की मौत हो गई।

???? कैलिफोर्निया में हाउस पार्टी के दौरान 11 जुलाई को हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। घटना में एक महिला समेत 5 लोगों को गोली लगी, जिसमें से 3 को जान गंवानी पड़ी।

???? अमेरिका में 4 जुलाई को 246वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। इस दौरान शिकागो के इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में परेड के आयोजन के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। अगले दिन 5 जुलाई को इंडियाना के ब्रेइंडियाना के गैरी इलाके में फायरिंग में 3 की मौत हुई।

???? ओकलाहोमा के टुलसा में 1 जून को एक शख्स अस्पताल की बिल्डिंग में गोलीबारी की। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। हमलावार ने खुद की भी जान ले ली।

???? 15 मई को अमेरिका के टेक्सास के उवाल्डे शहर में 18 साल के लड़के ने स्कूल में घुसकर गोलियां बरसार्इं और 19 छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई।