देश में एक दिन में 10हजार केस, महाराष्ट्र ने चीन को छोड़ा पीछे, आंकड़ा 85 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। रविवार को देशभर में 10500 से ज्यादा कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं और कुल केस 2.57 लाख के पार हो गए। इस बीच दिनोंदिन मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को देशभर में 260 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो गई और मौत का आंकड़ा 7,200 के पार पहुंच गया। इसबीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 3007 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 85,975 हो गई है। महाराष्ट्र में बढ़ते मरीजों की संख्या ने चीन (83,036 ) को भी पीछे छोड़ दिया। चीन में मृतकों की संख्या 4,634 है। इसबीच महाराष्ट्र के लिए राहत की बात है कि यहां करीब आधे मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी रिपोर्ट में महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 45.72 प्रतिशत बताया है। महाराष्ट्र में इस वक्त ऐक्टिव मरीजों की संख्या 43,591 रह गई है। पूरे राज्य में 3060 लोगों की कोरोना से मौत हुई। पिछले 24 घंटों में कुल 91 लोगों की हुई है। सबसे चिंताजनक हालात मुंबई में है। जहां कुल मरीजों की संख्या 48,774 तक पहुंच गई है। मुंबई में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1638 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती मोहिना हाल बताते-बताते लगीं रोने
ऋषिकेश। टीवी एक्ट्रेस और शाही घराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ऋषिकेश के अस्पताल में परिवार के अन्य लोगों के साथ कोरोना पॉजिटिव होने के कारण भर्ती हैं। मोहिना ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से वीडियो शेयर कर अपनी हालत बताई। वीडियो में वह कह रही हैं, ऋषिकेश के हॉस्पिटल में यह हमारा छठवां दिन है, लेकिन अभी भी कोरोना का रिजल्ट पॉजिटिव से नेगेटिव नहीं हो रहा है। इसके बाद मोहिना बताती हैं कैसे कोरोना उनके परिवार में फैला और किस तरह का ट्रीटमेंट उन्हें अस्पताल में मिल रहा है। लेकिन यह सब बताते- बताते वह भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं।
भारत: श्रम मंत्रालय के 11 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित
श्रम और रोजगार मंत्रालय के 11 कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पिछले हते मंत्रालय के भी दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद श्रम शक्ति भवन को 4 और 5 जून को दो दिन के लिए संक्रमणमुक्त करने के लिहाज से बंद कर दिया गया था। मंत्रालय श्रम शक्ति भवन में ही है और अब उसके अन्य कर्मियों की जांच कराई जा रही है।
एनआईए की हिरासत में महिला कोरोना पॉजिटिव
देश में सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एक आतंकी हमले की योजना बनाने के आरोप में गिरतार की गई कश्मीरी महिला हिना बशीर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में है। जज ने एनआईए को हिना को तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया है।