विक्रांत समूह का 12वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

foundation day

विक्रांत समूह का 12वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

ग्वालियर। विक्रांत समूह द्वारा 27 को संस्थान का 12वां स्थापना दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। विक्रांत समूह के तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा जगत में पूरे 12 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं। इन 11 वर्षो में देश एवं प्रदेश में पहचान बनाने वाले समूह के कई छात्र/छात्रायें तकनीकी एवं व्यवसायिक क्षेत्र में अपना अनुठा योगदान दे रहे हैं। 12 वर्षो की इस यात्रा में विक्रांत समूह ने सफलता की नई परिभाषाये गढ़ी हैं। अपने धेय के अनुरूप संस्था में महत्वाकांक्षी, कुसाग्र बृद्धी, कठोर परिश्रमी, अनुशासित एवं आशावादी मानव संसाधन देश को दिये हैं। संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष राकेश सिंह राठौर ने समाज, देशएवं सम्पूर्ण मानव जाति के उत्थान हेतु शिक्षा को माध्यम के रूप में अपनाया, उनके सोच आज इस संस्थान में मूतीर्मान रूप में दिखती है। विक्रांत समूह सम्पूर्ण देष में अपनी उत्कृटता के लिए जाना जाता है। इसी अवसर पर विक्रांत समूह ग्वालियर एवं इंदौर में 10 वर्षोसे लगातार सेवाएं दे रहे परिवार के सदस्यों ने अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किये। इस अवसर पर विक्रांत समूह के अध्यक्ष आर.एस. राठौर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना राठौर, सचिव विक्रांत सिंह राठौर, एम.डी. नितिन सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष श्रीमती गरिमा तोमर, डी.एम.डी. श्रीमती जगविंदर कौर, वाइस प्रेसिडेंट संजीव सिंह चैहान, प्राचार्य प्रो. पवन अग्रवाल समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।