देश में अब तक 1,86,906 की जांच, 4.3 प्रतिशत पॉजिटिव

देश में अब तक 1,86,906 की जांच, 4.3 प्रतिशत पॉजिटिव

नई  दिल्ली ।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार और रविवार तक कोरोना केस और तैयारियों की पूरी जानकारी पेश की। वहीं आईसीएमआर ने बताया कि अब तक 1,86,906 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 4.3 फीसदी पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेके्रटरी लव अग्रवाल ने कहा कि हमारा शुरू से प्रयास एडवांस एक्शन पर रहा है।

24 घंटे में 34 लोगों की मौत

 स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 8447 कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं। शनिवार से रविवार तक 909 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 273 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस से 34 जिंदगियां निगल लीं। पॉजिटिव न्यूज ये है कि अब तक 765 लोग इस खतरनाक वायरस से निजात पा चुके है।

इंडिगो के कर्मचारी की कोरोना से मौत  

चेन्नई में इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई है। यह कर्मचारी एयरक्रॉμट मेंटेनेंस इंजीनियर था। 50 साल की उम्र का यह कर्मचारी 2006 से कंपनी में काम कर रहा था।

युवक ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

 ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया कॉलेज में बने क्वारेंटाइन सेंटर की सातवीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक की कोरोना की टेस्टिंग की गई थी और रिपोर्ट अभी नहीं आई है, जिसको लेकर वह परेशान था। 

श्योपुर : 10 विदेशियों पर FIR दर्ज 

ग्वालियर। श्योपुर की मस्जिदों रह रहे जमातियों के खिलाफ मरकज में शामिल होने की जानकारी छुपाने पर एफआईआर कर ली गई है। यहां बांग्लादेश के जमाती भी बिना जानकारी के रह रहे थे। उन्होंने प्रतिबंध के बाद भी श्योपुर में भीड़ जुटाकर धार्मिक आयोजन किया, इसीलिए कोतवाली पुलिस ने 10 बांग्लादेशी और 2 आंध्रप्रदेश के जमातियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से देशभर में फरार हुए जमातियों में से 19 नए जमाती को ग्वालियर पुलिस ने खोज लिए हैं। एडीजी राजाबाबू सिंह ने बताया कि कई दिन पहले दिल्ली में संपर्क किया था और अपना नंबर एक सूत्र को दे रखा था। अब इन जमातियों के मोबाइल नंबर मिल गए और पता चल गया कि यह लोग कहांकहां पर हैं। हमारी नजर इन पर हैं। जल्द ही हमारी पकड़ में होंगे। 

निहंगों ने काटा ASI का हाथ, 9 गिरफ्तार 

शहर की सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास मांगे जाने से भड़के निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना रविवार सुबह 6 बजे की है। निहंगों ने तलवार से एएसआई हरजीत सिंह की कलाई काटकर अलग कर दी। इसके बाद भी वे खून से सना हाथ लिए मौके पर काफी देर तक डटे रहे। वे खुद अपने दूसरे हाथ में थामकर टू-व्हीलर से ही अस्पताल के लिए रवाना हुए। पीजीआई चंडीगढ़ में साढ़े 7 घंटे चली सर्जरी के बाद उनकी कलाई को जोड़ा जा सका। हमले के बाद गुरुद्वारे में जा छिपे 9 निहंगों को कमांडो एक्शन के बाद गिरफ्तार  किया जा सका। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की।

इंदौर में 2 और मौत, 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिल

जिले में कोरोना संक्रमण से 2 और मौत होने की रविवार को पुष्टि हुई। इससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 32 तक पहुंच गया। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि दोनों मृतक एमवाय के चेस्ट वार्ड में भर्ती थे। मृतक 65 वर्षीय और 70 वर्षीय हैं। रविवार को 8 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 311 हो गई है।

भोपाल में एक और IAS पॉजिटिव

राजधानी में एक और आईएएस अफसर के पॉजिटिव होने की सूचना है। वे वल्लभ भवन में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर हैं। कोरोना संक्रमित मरीज इमरान की मौत हो गई है। मौत के बाद ही इमरान का सैंपल लिया गया था और जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल सका कि वे कोरोना संक्रमित था। अब तक हुई तीन मौतों में जगन्नाथ और इमरान का सैंपल तो उनकी मौत के बाद ही लिया गया था।

धार में दूसरा पॉजिटिव

धार में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि जवान परिवार से मिलने इंदौर गया था। 

उज्जैन में 2 नए पॉजिटिव

रविवार शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शहर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7 वर्षीय लड़का और 25 वर्षीय युवती है।