कोरोना से 2 मौंते दर्ज, 244 नए मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आकड़ा 8491

कोरोना से 2 मौंते दर्ज, 244 नए मरीज  मिले, कुल संक्रमितों का आकड़ा 8491

जबलपुर । कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊंचाई पर है। मंगलवर को भी 244 नए मरीज सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8491 पर पहुंच गया है। कोरोना के खाते में 2 मौतें भी दर्ज की गईं हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जहां 244 नए मरीज सामने आए वहीं 211 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6913 लोग स्वस्थ होने के बाद अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 1446 हैं, जबकि 2031 सस्पेक्टेड हैं। संस्थागत 996 तथा 892 लोग होम क्वारेंटीन हैं। होम आइसोलेशन में 701 संक्रमित उपचार ले रहे हैं।

सरकारी और मोक्ष के आंकड़े में भारी अंतर

एक तरह जहां जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई जानकारी में मात्र दो लोगों की मौत दर्शाई गई है, वहीं स्वयं सेवी संस्था मोक्ष द्वारा 7 पॉजिटिव और 8 संदिग्ध लोगों की मौत की जानकारी दी गई है। मोक्ष के आशीष ठाकुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5 शवों का संस्कार किया गया है, इनमें दो पॉजिटिव तथा तीन सस्पेक्टेड शामिल हैं। सभी शवों का अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइड लाइन के मुताबिक ही किया गया है। मोक्ष ने यह भी जानकारी दी है कि विकास नगर में शर्मा परिवार तथा एक अन्य दुबे परिवार के घर में मौत हुई है और दोनों के शव कोविड संक्रमित होने के बावजूद घरों में ही रखे हुए हैं। परिजनों ने उन्हें अपनी तरफ से पीपीई किट पहना दी है। मोक्ष का आरोप है कि कोविड संक्रमण काल में नैतिकता और संवेदना का ख्याल रखते हुए सुरक्षा भी हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए। मोक्ष इस दिशा में प्रशासन का लगातार सहयोग कर रही है। उक्त दोनों परिवार शव को मरचुरी में रखवाना चाहते हैं लेकिन अब तक कोई नहीं पहुंचा।