8 जून से अनलॉक के 3 चरण

8 जून से अनलॉक के 3 चरण

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। हालांकि इस बार का लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन में रहेगा। इसे देखकर लगता है कि लॉकडाउन से रेड जोन में पहुंची इकोनॉमी को ग्रीन जोन में लाने की कोशिश है। नई गाइडलाइंस में सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है। इसके तीन चरण होंगे। पहला चरण 8 जून से लागू होगा। नए लॉकडाउन में होटल, धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल जैसी गतिविधियां शर्तों के साथ शुरू करने की अनुमति दी गई है। हालांकि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्यू जारी रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। राज्यों के बीच और राज्य के अंदर मूवमेंट के लिए अलग से इजाजत लेने या ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी। इधर, मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार रात 8 बजे प्रदेश में लॉकडाउन पर संबोधित करेंगे। शनिवार को कोरोना व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के भीतर आने-जाने के लिए अब ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। केवल राज्य के बाहर जाने पर ई-पास लगेगा और वह भी आटो जनरेट होगा।

इकोनॉमी का पहिया दौड़ने को तैयार ... पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथ के लिए तैयार पहिया। लॉकडाउन 5.0 में धार्मिक स्थल खोलने की मंजूरी दी गई है। हालांकि धार्मिक आयोजनों की मंजूरी का इंतजार है।

भोपाल में जो व्यवस्था लागू है, वह लागू रहेगी

लॉकडाउन-5.0 को लेकर केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिए हैं, उसकीकॉपी अब तक प्राप्त नहीं हुई है। केंद्र सरकार के सभी निर्णयों व आदेशों का पालन किया जाएगा। आला अफसरों से चर्चा और विचार कर लॉकडाउन को लेक उचित निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में जो व्यवस्था लागू है अगले आदेश तक वही व्यवस्था यथावत लागू रहेगी।