भोपाल में 34 पॉजिटिव मिले, 2 विधायकों ने पुन:कराई जांच

भोपाल में 34 पॉजिटिव मिले, 2 विधायकों ने पुन:कराई जांच

भोपाल। राजधानी में कोरोना के 34 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें राजभवन के 4 जवान भी हैं। राजभवन में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 25 हो गई है। भोपाल के तलैया, रोशनपुरा और जेपी नगर में रहने वाले 3 अलग-अलग परिवारों में 9 पॉजिटिव मिले। वहीं गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में रहने वाली एक डॉक्टर व एक अन्य व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। जिले में मरीजों का आंकड़ा 2,819 पहुंच गया है। वहीं भाजपा विधायक ओपी सकलेचा के पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुवार को भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया व देवीलाल धाकड़ पुन: कोरोना टेस्ट कराने जेपी अस्पताल पहुंचे। इन दोनों ने 3 अन्य विधायकों के साथ े 20 जून को भी जांच कराई थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार को 31 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।