5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे

5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे

नई दिल्ली।  फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हरियाणा के अंबाला एयरबेस में कार्यक्रम होगा। 
रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह के रूस दौरे से लौटने के बाद राफेल को सेना के बेड़े में शामिल करने की योजना है। राजनाथ 4 सितंबर से 6 सितंबर तक रूस में रहेंगे। वहां शंघाई को-आॅपरेशन आॅगेर्नाइजेशन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
फ्रांस से राफेल विमान 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे। उसके 24 घंटे में ही इन्हें आॅपरेट करने की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। ये एयरफोर्स के 17 गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन में शामिल किए जाएंगे। फ्रांस से आए विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो टू-सीटर हैं। राफेल विमान लद्दाख के इलाकों में पहले से उड़ान भर रहे हैं।
राफेल यह हवा से हवा में ही नहीं, बल्कि हवा से जमीन पर भी हमला कर सकता है। इससे परमाणु हमला भी किया जा सकता है। पाकिस्तान के सबसे ताकतवर फाइटर जेट एफ-16 और चीन के जे-20 में भी यह खूबी नहीं है।