4 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 30 हजार फॉलोअर्स भी नहीं बना पाए 5 मंत्री

4 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 30 हजार फॉलोअर्स भी नहीं बना पाए 5 मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल पहले मंत्रियों से कहा था कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के कुल वोटर्स में 5 % लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ें। साथ ही फेसबुक, ट्विटर, कू और इंस्टाग्राम में अधिक से अधिक सक्रिय रहें। लेकिन, प्रदेश के 5 ऐसे मंत्री हैं, जो चारों प्लेटफॉर्म में 30 हजार फॉलोअर्स भी नहीं बना पाए हैं। इनमें मंत्री विजय शाह, मीना सिंह, प्रेम सिंह पटेल, रामकिशोर कावरे और सुरेश धाकड़ सबसे पीछे हैं। सोशल मीडिया में अपनी उपस्थिति बनाए रखने के लिए सरकार की तरफ से सोशल मीडिया एनालिस्ट भी नियुक्त किए हैं। जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर ओरिएंटेशन भी दिया गया। इसके बाद भी 30 में 13 मंत्री ही एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बना पाए हैं। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा 12 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे हैं।

17%मंत्री नहीं बना सके 5 प्रतिशत फॉलोअर

सीएम कॉन्कलेव पार्ट-एक की जानकारी अनुसार सभी मंत्रियों के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे ट्विटर, फेसबुक, कू और इंस्टाग्राम क्रियाशील हैं। इनमें 93 प्रतिशत मंत्रियों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के पांच प्रतिशत से अधिक है।

याद नहीं कि सीएम साहब ने सोशल मीडिया में सक्रिय रहने की बात कही है। वैसे हम नकली नहीं, असली सोशल मीडिया में रहते हैं। क्षेत्र में सीधे संपर्क में रहते हैं। - प्रेम सिंह पटेल, मंत्री

  ये सोशल मीडिया में आगे
(फेसबुक, ट्विटर, कू, इंस्टाग्राम)
नरोत्तम मिश्रा           12,18,000
कमल पटेल             5,80,400
विश्वास सारंग          4,74,064
तुलसी सिलावट     4,48,448
भूपेन्द्र सिंह            4,08,719
(स्रोत : सोशल मीडिया 11 नवम्बर 2022)