9 ग्रहों में से 5 ने बदला स्थान व चाल कई राशियों पर अनुकूल तो कुछ पर प्रतिकूल असर

9 ग्रहों में से 5 ने बदला स्थान व चाल कई राशियों पर अनुकूल तो कुछ पर प्रतिकूल असर

जबलपुर । ब्रम्हांड में 9 ग्रह हैं जो हमारे जीवन पर भी विभिन्न प्रभाव डालते हैं। सोमवार से इनमें से 5 ग्रहों ने अपना स्थान व चाल बदली है। इसके कई राशियों पर अनुकूल तो कुछ पर प्रतिकूल असर होगा। ग्रहों का यह क्रम 30 जून तक चलेगा। जिसमें सूर्य,मंगल व गुरू अपना पुराना घर छोड़कर नए घर में जाएंगे। वहीं बुध व शुक्र अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों का यह राशि परिवर्तन कई राशि के जातकों को मालामाल करेगा,कुछ लोगों के लिए अनुकूल समय लाएगा तो किसी के लिए परेशानी का कारण भी बनेगा। पिछले माह से ही शनि मकर में वक्री ही चल रहा है। जो 29 सितंबर तक रहेगा। वहीं राहु मिथुन में और केतु धनु राशि में गोचर कर रहा है। पं. रामजीवन दुबे और ज्योतिषी विनोद रावत के अ नुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन,माग्री व वक्री होने के निश्चित ही कुछ न कुछ परिणाम आते हैं। इन ग्रहों की शांति के लिए अपने घर में ही ग्रहों के अनुकूल मंत्र जाप कर परेशानियां कम कर सकते हैं।

सूर्य का मिथुन में प्रवेश

सोमवार को सूर्य ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। यह मिथुन केलिए ठीक रहेगा। वहीं कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय ला सकता है। कर्क, धनु, मीन और सिंह पर शुभ प्रभाव और बाकी राशियों पर इसका सामान्य असर रहेगा।

मीन राशि में मंगल का प्रवेश

18 जून को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा। मीन राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ सकता है। कर्क, सिंह, मीन व कन्या के लिए सही नहीं है। वे सावधान रहें। मकर, कुंभ के लिए सामान्य स्थिति रहेगी। मंगल ग्रह का प्रभाव सीधे वैवाहिक जीवन पर होता है।

बुध होंगे वक्री

बुध ग्रह 18 जून को मिथुन राशि में रात 8.43 बजे वक्री होंगे। मेष, सिंह, मिथुन और कन्या राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा होगा। बाकी के लिए मिला-जुला असर रहेगा। बुध ग्रह अपने जातकों को अधिक परेशान नहीं करता है।

शुक्र वृष राशि में होंगे मार्गी

शुक्र ग्रह 25 जून को सुबह 4.28 बजे मार्गी वृष राशि में होगा। शुक्र का मार्गी होना मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ के लिए सुखद है। वृषण राशि में बदलाव व सिंह पर मिला जुला असर रहेगा। तुला व धनु को सावधानी बरतने की जरूरत है। मीन राशि में उतार-चढ़ाव आएगा।

धनु में आएंगे गुरु

30 जून की सुबह 4.46 बजे से बृहस्पति गुरू धनु राशि में प्रवेश करेगा। वहीं मेष, मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ व मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। वहीं वृषण, कन्या के लिए मिला-जुला मिश्रितकारक असर रहेगा, जबकि कर्क व मकर राशि वालों के लिए प्रतिकूल असर रहेगा।