देश के 65%लोग प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज से संतुष्ट

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संकट छाया है। इस बीच देश में लोग केंद्र सरकार के कामकाज से खुश हैं या नहीं इसके लिए सी वोटर द्वारा एक सर्वे किया गया। सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी को लोकप्रियता में 65% समर्थन प्राप्त है और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय हैं। रिसर्च फर्म सी वोटर ने सबसे बड़ा, निश्चित और स्वतंत्र सर्वेक्षण, स्टेट आॅफ द नेशन 2020: मई कहे जाने वाले इस सर्वे का आयोजन किया। इसमें देश के हर राज्य व केंद्रशासित प्रदेश के 3,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाओं को लिया गया।
टॉप पर ओडिशा के उट शिवराज 12वें नंबर पर
सर्वेक्षण में बताया गया कि सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में ओडिशा के नवीन पटनायक, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और केरल के पिनारयी विजयन के बीच करीबी मुकाबला था। सबसे कम लोकप्रिय सीएम हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के टीएस रावत और पंजाब के अमरिंदर सिंह रहे। वहीं सर्वे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12वें नंबर पर हैं।