पेरू में 26 साल के युवक के बैग में 800 साल पुरानी ममी बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेरू में 26 साल के युवक के बैग में 800 साल पुरानी ममी बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। पेरू में एक 26 साल के फूड डिलीवरी बॉय के बैग से 800 साल पुरानी ममी बरामद हुई है। कंगाल के रूप में ममी को देख जब पुलिस ने पूछताछ में कहा कि ये मेरी स्प्रीचुअल (अध्यात्मिक) गर्लफ्रेंड है। फिलहाल पुलिस ने ममी को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवक जूलियो सीजर बरमेजो (26) को भी हिरासत में लिया है।

सरकार का क्या कहना है?

पेरू के संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि ये पूर्व-हिस्पैनिक अवशेष एक 'ममीफाइड वयस्क पुरुष' था। जो संभवत: पुनो के पूर्वी क्षेत्र से था।

फूड डिलीवरी बॉय है जूलियो

जूलियो एक कंपनी के लिए फूड डिलीवरी का काम करता है। उसके बैग से पुलिस ने करीब 600 से 800 साल पुरानी ममी (इंसान का कंकाल) बरामद किया। पूछताछ में उसने दावा किया कि ये ममी उसके पिता 30 साल पहले किसी से खरीदकर घर ले आए थे। फूड डिलीवरी बॉय ने इसका नाम 'जुनीता' रखा था। हालांकि सरकार ने कहा, यह ममी जुनीता नहीं, बल्कि यह जुआन है।