2000 रुपए के 97% नोट वापस, 10000 करोड़ के अब भी नहीं लौटे

2000 रुपए के 97% नोट वापस, 10000 करोड़ के अब भी नहीं लौटे

मुंबई। 2000 रुपए के नोट सिस्टम से बाहर हो चुके हैं। लेकिन, अभी भी काफी बड़ी संख्या में नोट नहीं लौटे हैं। आरबीआई की ताजा जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 97 फीसदी नोट सिस्टम में वापस आ गए हैं। लेकिन, अभी भी 10,000 करोड़ राशि के नोट अब भी नहीं लौटे हैं। हालांकि, रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि 2,000 रुपए का नोट लीगल टेंडर है। उसने इसे सिर्फ वापस लिया गया है। आरबीआई ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपए के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान किया था। आरबीआई ने नागरिकों को 2,000 रुपए के नोट बैंक में जमा करने या फिर इन्हें अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदलने के लिए 30 सितंबर 2023 तक का वक्त दिया था। फिलहाल इसकी मियाद बढ़ा दी गई है।