अडानी ने एक दिन में गंवाए 50 हजार करोड़, इतने पैसे में दो माह बैठकर खा सकता था पाक

अडानी ने एक दिन में गंवाए 50 हजार करोड़, इतने पैसे में दो माह बैठकर खा सकता था पाक

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इससे कंपनी के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में छह अरब डॉलर यानी करीब 50,000 करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई। यह रकम आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के दो महीने के आयात के लिए पर्याप्त है। अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की एक निगेटिव रिपोर्ट के कारण अंबानी ग्रुप के शेयरों में 10 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली। इस साल अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई है। पिछले साल ग्रुप की μलैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 125 फीसदी तेजी आई थी जबकि दूसरे कंपनियों के शेयर 100 फीसदी से अधिक चढ़े थे। लेकिन इसके बावजूद कम ही एनालिस्ट अडानी ग्रुप के शेयरों को कवर करते हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमें बदनाम करने की साजिश

रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते अडानी के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। अडानी ग्रुप के सीएफओ ने कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। रिपोर्ट दुर्भावना से प्रेरित है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने हमसे संपर्क करने या मैट्रिक्स को वेरिफाई करने की कोशिश नहीं की। रिपोर्ट को निराधार और बदनाम करने वाले तथ्यों को मिलाकर बनाया गया है।