आखिर अडाणी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रु. किसके लगे है?

आखिर अडाणी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रु. किसके लगे है?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शनिवार को उन्होंने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सदस्यता जाने का उन्हें कोई दुख नहीं है। मेरा नाम सावरकर नहीं, गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। इसके साथ ही उन्होंने अडाणी को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल कर दिया। राहुल ने कहा कि असली सवाल यह है कि अडाणी समूह में 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, वो पैसा किसका है? उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे डरे हुए थे कि वह फिर से सदन में अडाणी मामले पर बोलेंगे। अडाणी की शेल कंपनी हैं। मैंने मोदी और अडाणी के रिश्ते के बारे में पूछा। मेरी बातों को सदन की कार्यवाही से हटाया गया।

कांग्रेसी वकीलों की फौज ने स्टे क्यों नहीं लिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल पर केस दर्ज हुआ सूरत में। उनके पास बड़े-बड़े वकीलों की फौज है। आखिर वे लोग राहुल के मामले में सूरत कोर्ट में क्यों नहीं गए? देश में कानून है- दो साल की सजा होगी तो आप तुरंत डिस्क्वालिफाई हो जाएंगे। ऐसे में उन्हें कोर्ट जाकर क्यों नहीं बचाया गया। यह पूरा प्रकरण सोची-समझी रणनीति है कि राहुल को बलिदानी बताओ और कर्नाटक चुनाव में फायदा लो। राहुल को पीड़ित दिखाओ और कांग्रेस बचाओ। इसका जवाब तो आपको देना पड़ेगा। 

अयोग्य करने वाले कानून के खिलाफ ही याचिका

राहुल गांधी के संसद सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित होने के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इसमें दोषसिद्धि के बाद जनप्रतिनिधियों की आॅटोमैटिक अयोग्यता को अवैध और मनमाना बताया गया है। याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8(3) की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।

भाजपा नेत्री का 5 साल पुराना ट्वीट वायरल

इस बीच, सोशल मीडिया पर खुशबू सुंदर का 2018 एक ट्वीट वायरल हो रहा है। यह ट्वीट उन्होंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए किया था। उन्होंने लिखा था, #मोदी मतलब #भ्रष्टाचार। लेट्स चेंज द मीनिंग आॅफ मोदी टू करप्शन... सुट्स बेटर.. #नीरव#नमो=करप्शन। कांग्रेस नेताओं ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए सवाल किया कि क्या गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी खुशबू के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे?

भाजपा सांसदों-विधायकों को घेरेगी यूथ कांग्रेस

इधर, कांग्रेस पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में सड़कों पर उतरेंगे और सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर राज्य भाजपा के सांसद और विधायकों के घरों पर धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे। हर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन के बड़े कार्यक्रम होंग