क्रूड के बाद भारत को रूस से मिल सकता है सस्ता सोना

क्रूड के बाद भारत को रूस से मिल सकता है सस्ता सोना

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए। इनमें क्रूड और गैस खरीदी पर प्रतिबंध सबसे पहले लगाए गए। इसके बाद रूसी डायमंड पर पाबंदी लगी और अब सोने की बारी है। अमेरिका-यूरोप अब रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। सोने के आयात पर पश्चिमी देश रोक लगाते हैं तो यह भारत के लिए एक और मौका होगा। भारत को सस्ता सोना उपलब्ध हो सकेगा। गौरतलब है कि भारत और चीन दुनिया में सबसे ज्यादा सोना आयात करने वाले देश हैं। इन दोनों देशों ने ही रूस से सस्ता क्रूड खरीदने की भी पहल की थी। खास बात यह है कि रूस के सोने का सबसे बड़ा आयातक देश ब्रिटेन रहा है।