दो साल बाद होली पर उमंग और उल्लास से भरे रंग

दो साल बाद होली पर उमंग और उल्लास से भरे रंग

भोपाल। साल 2020 की होली के बाद कोरोना का साया हर त्योहार पर रहा। कोरोना का ग्रहण हर शुभ काम और आम जीवन पर लगा ही रहा। वर्ष 2021 में होली के समय देश और प्रदेश कोरोना की सबसे भीषण लहर का सामना कर रहा था। उस बुरे दौर के बाद इस साल की होली ऐसी है जब हम बीमारी के चंगुल में नहीं है। जन-जीवन सामान्य हो रहा है। स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। यहां रंगों के पर्व की उमंग और उल्लास दिखे। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों ने दोस्तों के साथ होली खेली और पिछले दो साल के सूनेपन को रंग उड़ा कर खत्म कर दिया। भोपाल के मॉडल स्कूल में गुरुवार की दोपहर को स्कूल के पास होली खेलती छात्राएं।