2 घंटे में अल्लू अर्जुन को मिले 20 लाख लाइक्स

2 घंटे में अल्लू अर्जुन को मिले 20 लाख लाइक्स

 अ र्जुन ने अपने बर्थडे से पहले फैंस को स्पेशल तोहफा दिया है। उन्होंने फिल्म पुष्पा-2 का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को 'पुष्पा: द रूल' के पोस्टर की झलक दिखाई है, जिसमें उनका लुक रौंगटे खड़े कर देने वाला है। अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में दिख रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला, हाथों में चमकती चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस दिख रहे हैं। इस इंस्टा पोस्ट को 2 घंटे में 20,33,273 लाइक्स मिले।