लोकगीतों की फुहार के बीच साहित्यकार आशा सिन्हा कपूर को दिया गया अमृत सम्मान

लोकगीतों की फुहार के बीच साहित्यकार आशा सिन्हा कपूर को दिया गया अमृत सम्मान

विश्व संवाद केंद्र में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यकार आशा सिन्हा कपूर को अमृत सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. स्वाति तिवारी जी ने नवसंवत्सर से नई पीढ़ी को जोड़ने एवं नई पीढ़ी को परम्पराओं को अपनाने पर बल दिया। डॉ. बिनयराजराम ने कहा कि हिंदी उत्तर एवं मध्य की लोकभाषाओं से समृद्ध है। डॉ. साधना बलवटे ने नई पीढ़ी द्वारा जड़ों की ओर लौटने की बात पर बल दिया। इस मौके पर शालिनी व्यास, पूर्णिमा चतुर्वेदी,सुधा दुबे एवं लीना वाजपेयी ने लोकगीत सुनाएं।