भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की औसत आयु अधिक

भारत में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की औसत आयु अधिक

जिनेवा। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लाइफ एक्सपेक्टेंसी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें जीवन जीने की प्रत्याशा मामले में भारत की विश्व में 117वीं रैंकिंग है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के वर्ष 2020 के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं में जीवन की प्रत्याशा पुरुषों से कहीं अधिक है। पुरुषों के जीवन की प्रत्याशा जहां सिर्फ 69.5 फीसद है, वहीं महिलाओं की यह प्रत्याशा 72.2 है। इस प्रकार भारत की कुल जीवन प्रत्याशा 70.8 फीसद दर्ज की गई है। आंकड़ों से साफ है कि देश में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा पुरुषों से काफी बेहतर है। बता दें, वर्ष 1960 से ही जीवन प्रत्याशा लगातार बदलती रही है। पिछले करीब 60 वर्षों में भारत की जीवन प्रत्याशा पहली बार 120 से नीचे आई है। बता दें, जीवन प्रत्याशा सूचकांक मानव विकास सूचकांक(एचडीआई) का एक समग्र आंकड़ा है। इसमें जीवन प्रत्याशा, शिक्षा स्तर, जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े शामिल होते हैं। जिस देश की जीवन प्रत्याशा अधिक होती है, उसे उच्च श्रेणी प्राप्त होती है। भारत की जीवन प्रत्याशा में पिछले करीब 10 वर्षों में विश्व रैंकिंग में करीब 09 अंकों का सुधार हुआ है।

भारत में सर्वाधिक मौतों की वजह

भारत में वैसे तो करीब 50 बीमारियां हैं, जो जानलेवा हैं। मगर उनमें से 10 ऐसी बीमारियां हैं, जो इनमें से टॉप पर हैं।