त्रिपुरा और नागालैंड में खिला कमल, मेघालय में साथ आई एनपीपी-बीजेपी

त्रिपुरा और नागालैंड में खिला कमल, मेघालय में साथ आई एनपीपी-बीजेपी

नई दिल्ली। देश के तीन राज्यों में संपन्न हुए विस चुनावों के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। दो राज्य त्रिपुरा (33)और नागालैंड (37) में भाजपा फिर सरकार बनाने में सफल रही, तो मेघालय में सीएम कॉनराड संगमा की एनपीपी को 26 सीटें आई, जो बहुमत से 4 कम हैं। भाजपा को 2 सीटें मिली हैं। ऐसे में दोनों पार्टियां साथ आई। भाजपा ने संगमा को समर्थन का ऐलान किया तो, उन्होंने ट्वीट कर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

भाजपा ने नॉर्थ-ईस्ट को दी नई दिशा: पीएम मोदी

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का सम्मान करने को कहा। मोदी ने कहा- यह नॉर्थ-ईस्ट की देशभक्ति का सम्मान है। यह नॉर्थ-ईस्ट के प्रगति पर जाने का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वोत्तर क्षेत्रों को नई दिशा दी है। पूर्वोत्तर अब दिल्ली से और हमारे दिल से दूर नहीं है।