भाजपा का दावा : कांग्रेस के 40 हजार से ज्यादा कार्यकतार्ओं ने भाजपा की सदस्यता ली

भाजपा का दावा :  कांग्रेस के 40 हजार से ज्यादा कार्यकतार्ओं ने भाजपा की सदस्यता ली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि ग्वालियर में आयोजित पार्टी के तीन दिवसीय मेगा सदस्यता अभियान में बीते 2 दिन में 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि सोमवार को सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है और शाम को ये आंकड़ा 60 हजार के पार हो जाएगा।  वहीं, भाजपा द्वारा कांग्रेस के 40 हजार कार्यकतार्ओं को भाजपा में शामिल किए जाने वाले दावे को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगो के भाजपा नाम ले रही है, उनसे उनकी बात हुई है। वे लोग ग्वालियर ही नहीं आए और ना ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।
दरअसल, आगामी दिनों में प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग में हैं। इसलिए यहां सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिन से ग्वालियर में ही है।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए और फिर मंत्री बने प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि अभी तक 40 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शाम तक ये आंकड़ा 60 हजार के पार होने का अनुमान हैं।