सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाओ : निगमायुक्त

सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाओ  : निगमायुक्त

जबलपुर । शहर की सफाई व्यवस्था से निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह खुश नहीं हैं,उन्होने इसमें और सुधार की जरूरत बताई है। सोमवार को संभागायुक्त एवं नगर निगम के प्रशासक महेश चन्द्र चौधरी तथा निगमायुक्त के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने ग्वारीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुण्ड के निरीक्षण के साथ-साथ संभाग क्रमांक 3 रामपुर, 4 छोटी लाईन फाटक, 8 भानतलैया, 9 लालमाटी, 11 सिविल लाइन, एवं 13 मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले वार्डो का सघन रूप से निरीक्षण किया और साफ सफाई के कार्यो की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी प्रभारी मुख्य स्वच्छता निरीक्षको को निर्देशित करते हुए कहा कि निगमायुक्त ने कहा है कि शहर के किसी भी मुख्य मार्गो एवं कॉलोनियों के पहुँच मार्गो एवं उसके किनारे कचरे के ढेर दिखाई न दें।

इन स्थानों पर किया निरीक्षण

उन्होंने ग्वारीघाट, रामपुर, गोरखपुर, नागरथ चौक, घंटाघर, घमापुर, शीतलामाई, मुलिया बाई की धर्मशाला, तेल मिल, जंजीरा पुल, के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की।