ब्रिटिश फोर्ट स्कूल को श्रीलंका में मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

ब्रिटिश फोर्ट स्कूल को श्रीलंका में मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

जबलपुर। ब्रिटिश फोर्ट फाउण्डेशन स्कूल को भारत-श्रीलंका शिक्षा शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान प्रतिष्ठित अर्न्तराष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया। श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुनवरदना के प्रयासों से भारत 2इनडो लंका एजुकेशन सम्मीट अवार्ड 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ अनुराग सोनी को यह पुरस्कार कोलंबो में शिक्षा मंत्री अरविंद कुमार एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कनक हेराथ माननीय कैबिनेट न्याय मंत्री डॉ.विजय दास राजपक्षे की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। शिक्षा की गुणवत्ता के आधार पर शिक्षा को आसान एवं लोकप्रिय बनाकर जनता के हित के लिए एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए डॉ. अनुराग सोनी को इस सम्मान से नवाजा गया।