भारत-जिम्बाब्वे की महिला उद्यमियों के बीच व्यापार के अवसर: अर्चना

भारत-जिम्बाब्वे की महिला उद्यमियों के बीच व्यापार के अवसर: अर्चना

जबलपुर। हाल ही में डा अर्चना भटनागर मावे की चेयर पर्सन एंड फाउंडर प्रेसिडेंट अफ्रीकाई देश जिम्बाब्वे के दौरे पर गईं। इस दौरान जिम्बाब्वे में भारतीय दूतावास के राजदूत विजय खंडुजा ने डॉ. भटनागर से जिम्बाब्वे की अहम महिला उद्यामियो एवं उद्योग और व्यापार से जुड़ी महिलाओं से एक भेंटवार्ता का आयोजन इंडिया हाउस में एक लंच के साथ किया। मावे की चेयरपर्सन और हेलाइड केमिकल्स की एमडी, डॉ. अर्चना भटनागर ने जिम्बाब्वेयन महिला उद्यमियों को अपने संगठन की विस्तृत जानकारी पी पी टी के माध्यम से दी।

उन्होंने विचार प्रस्तुत करते हुए पधारी हुई सभी महिलाओं से उनके विचार एवं उनके व्यापार के सेक्टर पर बातचीत की। उन्होंने जोर दिया की मध्य प्रदेश की महिला उद्यमियों के प्रोडक्ट्स जिम्बाब्वे में अच्छा व्यापार का अवसर प्रदान कर सकते है। उन्होंने रेडीमेड गारमेंट कॉम्प्लेक्स के बारे में भी जानकारी दी कि महिलाएं अपने डिजाइन के कपड़े यही बनवा सकती हैं ।

23 सालों से महिला सशक्तिकरण की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि टअहए ने पिछले 23 वर्षों से उद्यमिता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर नीति प्रचार के लिए टअहए पहलुओं को साझा किया और जिम्बाब्वेयन महिलाओं से कहा कि वे सभी मंचों पर अपनी जरूरतों की आवाज उठाएं और अपने स्थानीय सरकार और अन्य पहलुओं के लिए बेहतर ब्याज दर, बिना जमानत के ऋण आदि के पहुंच को हासिल करें।

भारतीय एम्बेसेडर ने ये कहा

भारतीय एम्बेसेडर विजय खंडुजा ने संबंधित मुलाकात से आशा जताई कि इससे दोनों देशों की महिलाओं के बीच एक अनूठा संबंध होगा। "यह दोनों ओर से सीखने और अनुभव साझा करने का एक अवसर था। और कई विचार आए। मुझे लगता है कि एक दूसरे के सर्वश्रेष्ठ अनुभवों से सीखने कि बहुत सारी संभावना है। इस फोरम पर कई महिला उद्यमियों और रिजर्व बैंक ऑफ जिम्बाब्वे,कॉन्फिडरेशन ऑफ जिम्बाब्बे इंडस्ट्रीज की सीईओ, मीडिया में लोकप्रिय व्यक्तित्व और अन्य लोग मौजूद थे।

श्रीमती भटनागर ने अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन एवं एग्जिबिशन जो 25,26 सितंबर को जबलपुर में आयोजित हो रही है में सभी को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।