अनूपपुर में सीएम का रोड शो, लाड़ली बहनों को आज मिलेगी किस्त

अनूपपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रीवा में दोपहर 1:00 बजे प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाड़ली बहनों के हित में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन के फलस्वरुप 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की बहनों के नाम जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। जिन पात्र बहनों के नाम छूट गए हैं, उन्हें चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विकास पर्व के अंतर्गत अनूपपुर में 5,000 करोड़ रुपए लागत की 660 मेगावॉट क्षमता के विद्युत गृह की नवीन सुपर क्रिटिकल इकाई का शिलान्यास किया। कार्यक्रम से पहले विकास पर्व को लेकर रोड शो का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
लोकार्पण एवं शिलान्यास
- अनूपपुर में 310 करोड़ 65 लाख रुपए लागत के विकास कार्यें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
- 53 करोड़ 86 लाख 88 हजार लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण।
- 256 करोड़ 78 लाख 69 हजार लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।