कैबिनेट, राज्य मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित

कैबिनेट, राज्य मंत्रियों को मंत्रालय में कक्ष आवंटित

भोपाल। विभागों के बंटवारे के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को वल्लभ भवन में कक्ष भी आवंटित कर दिए हैं। कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को उनके विभागों के अनुसार कक्ष दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को ए-116, वन मंत्री विजय शाह को ई-115, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा को ई-206, खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह को ई-116, खेल एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को ए-205, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को ई-419, पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना को ए-115, खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को ई- 105, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को ए-310, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को डी- 504, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को ए-311, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसौदिया को डी-507, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ई-217, सामाजिक न्याय एवं पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल को ए-106 कक्ष आवंटित किया गया है। इसी तरह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ए-217, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर को ए-318, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया को इ-106, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव को ए-216, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग को बी-216, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को ए-319 कक्ष आवंटित किया गया है। इसी तरह राज्य मंत्री उद्यानिकी भारत सिंह कुशवाह को 517, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ई-427, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल को 546, आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे को 545, पीएचई राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव को 544, कृषि राज्यमंत्री गिर्राज दंडोतिया को 540, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को 542 तथा नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को 541 कक्ष आवंटित किया गया है।