मुख्यमंत्री ने कूनो में छोड़े 12 साउथ अफ्रीकन चीते

मुख्यमंत्री ने कूनो में छोड़े 12 साउथ अफ्रीकन चीते

श्योपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को साउथ अफ्रीका से आए 12 (7 नर, 5 मादा) चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिए। केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव ने भी इन्हें क्वारेंटाइन बाड़े में छोड़ा है। सीएम ने कहा कि चीतों के आने से श्योपुर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने चीता मित्रों से भी संवाद किया। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए स्वसहा यता समूह ने तीर-कमान भेंट किए। दोपहर 12 बजे करीब सीएम ने एक-एक कर सभी चीतों को बाड़े में छोड़ दिया। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह भी कूनो में मौजूद थे। सीएम ने कहा कि चीतों को कूनो में लाए जाने से यहां रोजगार के अवसर बढेंगे।

कूनो में अब 20 चीते : द.अफ्रीका से शनिवार की सुबह सेना के विशेष कार्गो विमान से ग्वालियर आने के बाद चार चिनूक हेलीकॉप्टर से सभी 12 चीते कूनो पहुंचे। कूनो में अब नामीबिया और द.अफ्रीका के चीते मिलाकर इनकी संख्या 20 हो गई है।