चीन आज पहली बार 3 नागरिकों को भेजेगा अंतरिक्ष में

बीजिंग। चीन ने 2030 तक चंद्रमा पर अपने एस्ट्रोनॉट्स भेजने की तैयारी कर रहा है। पश्चिमी देशों के साथ अंतरिक्ष की लड़ाई में चीन का दावा काफी अहम माना जा रहा है। परमाणु और सैनिकों के बाद चीन अंतरिक्ष में भी अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को चीन पहली बार 3 अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे जत्थे को अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजने की तैयारी कर रहा है। मंगोलिया के जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर में चीन मानव अंतरिक्ष एजेंसी के उप निदेशक लिन शिकियांग ने बताया कि अपने तीनों एस्ट्रोनॉट्स को तियांगोंग स्पेस स्टेशन ले जाया जाएगा। चांद पर एक रोवर चीन पहले ही भेज चुका है।
स्पेसफ्लाइट में ये 3 लोग जाएंगे
चीन मंगलवार को अपने तीन अंतरिक्ष यात्री जिंग हैपेंग, झू यांग्झू और गुई हाइचाओ को अंतरिक्ष स्टेशन की परिक्रमा करने के लिए चुना गया है। शेनझोउ-16 अंतरिक्ष यान से तीनों अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे। जिंग पहले चीनी यात्री हैं, जो चौथी बार अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे।