तानसेन अलंकरण से नवाजे जाएंगे शास्त्रीय गायक पं. गणपति भट्ट

तानसेन अलंकरण से नवाजे जाएंगे शास्त्रीय गायक पं. गणपति भट्ट

ग्वालियर। यूनेस्को द्वारा सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में चुनी गई संगीत एवं कला की नगरी ग्वालियर में तानसेन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश और दुनिया के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव तानसेन समारोह के इस बार अलग ही रंग में होंगे। विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह हर साल की तरह भव्यता के साथ आयोजित होगा। तानसेन समारोह में प्रस्तुति देने आ रहे ब्रह्मनाद के शीर्षस्थ साधकों अर्थात कलाकारों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही महफिल के कलाकार भी तय हो गए हैं। 24 दिसंबर की सायंकालीन सभा में देश के मूर्धन्य शास्त्रीय गायक पं. गणपति भट्ट हसनगी धारवाड़ को वर्ष 2022 का तानसेन अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।