खास दुआ के साथ इज्तिमे का समापन

खास दुआ के साथ इज्तिमे का समापन

भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी  में शुक्रवार को शुरू हुआ इज्तिमा खास दुआ के साथ सोमवार को सम्पन्न हुआ। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौलाना साद ने दुआ कराई। इस दौरान देशभर के करीब 10 लाख लोगों ने देश के अम्नो-अमान के लिए दुआ की। दुआ का सिलसिला करीब आधे घंटे तक चला। इससे पहले मौलाना साद की तकरीर हुई। इज्तिमा खत्म होने के बाद घरों को लौटते जमाती। निगम ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बार इज्तिमा को प्लास्टिक मुक्त रखा था।