कांग्रेस ने किसानों का भला नहीं किया

कांग्रेस ने किसानों का भला नहीं किया

भोपाल। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि देश में 50 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रही, लेकिन कभी भी कांग्रेस ने किसानों का भला नहीं किया किसानों को आपदा में कोई मदद नहीं की,लेकिन भाजपा की सरकार किसानों के कल्याण के लिए नीति बनाई आरबीसी 64 में संशोधन कर किसान को आपदा में राहत देने का काम किया। पटेल सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत विषय पर वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा कहा करते थे कि भारत शहरों में नहीं बल्कि गांवों में बसता है। यदि गांवों का नाश होता है, तो भारत का नाश हो जाएगा। गांधी जी के इस सपने को कांग्रेस की सरकारें पुरा नही कर पाई। गांधी जी के इस ग्रामोत्थान के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया है।