जनता की नाराजगी की वजह से गिरी कांग्रेस सरकार: भूपेंद्र सिंह

जनता की नाराजगी की वजह से गिरी कांग्रेस सरकार: भूपेंद्र सिंह

भोपाल। उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठकों का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के क्वारेंटाइन होने के कारण शिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के विधानसभा वार प्रभारियों की बैठक ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिन भर हुई अलग-अलग बैठकों में भूपेंद्र ने विधानसभा वार प्रभारियों को उपचुना वाले संबंधित क्षेत्र में तत्काल सक्रिय रहने के लिए कहा है। उन्हें यह भी बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान किनकि न बातों का ध्यान रखा जाना है। बूथ मैनेजमेंट को तगड़ा बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि झूठ बोलकर बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। इस सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित की योजनाएं बंद कर दीं। त्रस्त जनता ने जो बददुआएं दीं, वास्तव में उनके कारण ही कमलनाथ सरकार गिरी है।