ग्लोबल इंवेस्टर समिट में धनवर्षा 15.42 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

ग्लोबल इंवेस्टर समिट में धनवर्षा 15.42 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

इंदौर।  मध्यप्रदेश में 15.42 लाख रुपए से अधिक का निवेश होगा और इससे 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योगपतियों को अब इकाई लगाने के लिए पहले से तमाम स्वीकृतियां भी नहीं लेना होगी और जमीन मिलते ही उद्योग प्रारंभ कर सकेंगे। वहीं, तीन साल तक कोई निरीक्षण भी नहीं होगा। यानि उद्योग सेक्टर में प्लग एंड प्ले सुविधा प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन उपरांत गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सही अर्थों में यही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट है। उन्होंने प्रदेश में सात सूत्रों पर निवेश करने की रणनीति बताई। उन्होंने बताया कि दो दिन में 2,600 से अधिक बैठकें हुर्इं, जिसमें पांच हजार से अधिक व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि समिट में 84 देशों के बिजनेस डेलिगेट शामिल हुए। कुल 10 पार्टनर कंट्री थे। इसके अलावा 35 देशों के दूतावासों के प्रतिनिधियों ने हिस्सेदारी की। कुल 36 विदेशी व्यापारिक संगठनों से करारनामे हुए।

26 जनवरी तक शुरू होगा नया पोर्टल

मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योगपतियों को अपनी कठिनाइयां दूर करने के लिए राजधानी भोपाल नहीं आना पड़ेगा। शिकायतों के निराकरण के लिए ‘इन्वेस्ट डॉट एमपी डॉट जीओवी डॉट इन’ पोर्टल शुरू कर करेंगे। 26 जनवरी तक पोर्टल काम करने लगेगा। इसमें उद्योगपति अपनी समस्या बता सकेंगे। निराकरण के लिए एक अलग टीम बनेगी। मैं स्वयं माह में एक बार फीडबैक लूंगा।

क्या है प्लग एंड प्ले की सुविधा

छोटे इन्वेस्टर्स जो उद्योग लगाना चाहते हैं। लेकिन, जमीन की व्यवस्था करने में ही पूंजी लग जाती है, जिससे इकाई शुरू नहीं हो पाती। ऐसे स्टार्टअप के लिए स्ट्रक्चर (भवन आदि) तैयार करके दिया जाएगा। यानि मशीन लगाएं और इकाई शुरू करें। इसमें सरकारी क्षेत्र के साथ प्राइवेट सेक्टर को भी मौका दिया जाएगा कि वे जमीन और भवन उपलब्ध करा सकें।

अप्रैल में इंदौर से शारजाह के लिए शुरू होगी μलाइट

इंदौर को इंटरनेशनल μलाइट की सौगात देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐलान किया कि अप्रैल में इंदौर से शारजाह के लिए एअर इंडिया की नई μलाइट शुरू होगी। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में पिछले 18 माह के दौरान एयर कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है।

  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आए निवेश के प्रस्ताव
          क्षेत्र                                                 निवेश प्रस्ताव
मालवा-निमाड़                                             6,95,258
रीवा-शहडोल                                               2,88,179
जबलपुर-सागर                                             2,41898
भोपाल-नर्मदापुरम                                       1,65,059
ग्वालियर-चंबल                                              1,52,147