जॉर्जिया में कांच के पुल पर बना हीरे के आकार का कैफे

जॉर्जिया में कांच के पुल पर बना हीरे के आकार का कैफे

तिबलिसी। दक्षिणी जॉर्जिया की साल्का घाटी में विगत 14 जून को कांच के एक 240 मीटर लंबे पुल को विजिटर्स के लिए खोला गया। इस पुल के बीच में हीरे के आकार का एक कैफे है। चार करोड़ 80 लाख डॉलर की लागत से इजराइली कंपनी कासलैंड द्वारा निर्मित यह पुल दो सौ फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कंपनी के जनरल मैनेजर एकेटेरीन टोर्डिया का कहना है कि पुल पर बने कैफे को दुनिया में सबसे ऊंचाई पर स्थित कैफे के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।