कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनियों ने नहीं लौटाए 306 करोड़

सब्सिडी पाने के लिए ई-स्कूटर के साथ अलग से बेचे थे चार्जर

कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनियों ने नहीं लौटाए 306 करोड़

नई दिल्ली। देश की टॉप-4 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने कस्टमर्स को अब तक 306 करोड़ रुपए रिफंड नहीं किए हैं। इन कंपनियों में ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, टीवीएस मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प इनमें शामिल हैं। कंपनियों पर आरोप है कि फेम-कक के तहत सब्सिडी क्लेम करने के लिए कंपनियों ने अपने स्कूटर्स की कीमतों को कम रखा, लेकिन चार्जर और सॉμटवेयर के नाम पर ग्राहकों से अलग से पैसे वसूल कर लिए। यही नहीं, कंपनियां बाद में सॉμटवेयर अपडेट के नाम पर भी ग्राहकों से पैसे वसूल रही थीं। जबकि केंद्र सरकार का कहना है कि सब्सिडी नियम के तहत ये कंपनियां चार्जर का अलग से पेमेंट नहीं ले सकतीं। अब तक सिर्फ 10 करोड़ रुपए रिफंड कर पार्इं कंपनियां : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के नोटिस के बाद चारों कंपनियों ने चार्जर की 100 प्रतिशत कीमत वापस करने के लिए आॅटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एआरएआई) को इन्फॉर्म किया था, लेकिन अब तक ग्राहकों को 10 करोड़ ही रिफंड किए गए हैं। अब कंपनियों का कहना है कि ग्राहकों की बैंक डिटेल उपलब्ध नहीं होने के चलते रिफंड करने में देर हो रही है। वित्तीय वर्ष 24 के लिए 5172 करोड़ रुपए का अलॉटमेंट : 2019 में 10000 करोड़ रुपए के बजट के साथ फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग आॅफ इलेक्ट्रिक व्हीकल योजना के सेकंड फेज (फेम-कक) की घोषणा की गई थी। इसके तहत अब तक 3701 करोड़ का इस्तेमाल किया जा चुका है। वहीं फाइनेंशियल ईयर-2024 के लिए 5172 करोड़ रुपए अलॉट किए जा चुके हैं।

किन ग्राहकों को मिलेगा रिफंड

  •  2019-20 से 30 मार्च 2023 तक ओला एस1 प्रो मॉडल खरीदने वाले को। 
  • मई 2022 से मार्च 2023 के बीच कद४ुी रखरीदने वाले ग्राहकों को टीवीएस ये पैसा रिफंड के तौर पर देगा। 
  • हीरो मार्च 2023 तक विडा वी1 प्लस औरविडा वी1 प्रो मॉडल खरीदने वाले कस्टमर्स को रिफंड करेगी।

फेम -कक स्कीम के नियम

  •  ई-स्कूटर की स्पीड कम से कम 40 किमी/घंटा होना चाहिए। 
  • फुल चार्ज पर व्हीकल कम से कम 80 किमी तक होना चाहिए।
  • व्हीकल में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होना चाहिए। 
  • व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग 50 प्रतिशत से ज्यादा लोकल लेवल पर होना चाहिए।

स्कीम में मिलने वाली सब्सिडी

  • टू व्हीलर पर 20 हजार तक की छूट। हालांकि इसकी कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए 
  • 4 व्हीलर पर डेढ़ लाख तक की छूट। हालांकि इसकी कीमत 15 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

  एथर एनर्जी पर सबसे ज्यादा बकाया
कंपनी                       कस्टमर                  टोटल रिफंड अमाउंट                    अब तकरिफंड
एथर                            95 हजार                        157.78 करोड़                                   3.97 करोड़
ओला                          1 लाख                            130 करोड़                                         4.25 करोड़
टीवीएस                     87 हजार                         15.6 करोड़                                            9 लाख
हीरो मोटोकॉर्प            1,100                           2.26 करोड़                                          1.64 करोड़