ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण से ही होगा पर्यावरण का संरक्षण

Environmental

ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण से ही होगा पर्यावरण का संरक्षण

ग्वालियर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संस्था-व्यक्ति को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने होगें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने व संरक्षित रखने से ही पर्यावरण संरक्षण होकर शुद्व वातावरण मिल पाएगा। यह बात संभागायुक्त व प्रशासक एमबी ओझा ने निगम संग्रहालय में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहीं। इसके बाद निगम ने 5 हजार पौधो का अलग अलग जगह पौधारोपण किया गया। शुक्रवार को मोतीमहल स्थित निगम संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संभागायुक्त ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। निगमायुक्त संदीप माकिन ने बताया कि आज निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर भर में 5 हजार पौधे रोपेने के बाद संरक्षण की जिम्मेदारी विभागाधिकारियों को दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पिछले वर्ष भी आज ही के दिन निगम द्वारा 5 हजार पौधे रोपे गए थे जो की आज भी संरक्षित हैं और विकसित हो गए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, सीईओ शिवम वमा, अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, आरके श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, संग्रहालय अधीक्षक मुकेश बंसल, पार्क अधीक्षक बीके त्यागी उपस्थित रहे।

जीडीए सीईओ ने शताब्दीपुरम में लगाए पौधे

ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सीईओ वीरेन्द्र कुमार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शताब्दीपुरम में पौध रोपण किया गया। साथ ही लोगों को पर्यावरण का महत्व समझाक ट्री गार्ड भी लगवाए और बरसात से पहले पौधरोपण अभियान पूरा करने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।

लालटिपारा गौशाला में भी हुआ पौधरोपण 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लालटिपारा गौशाला लाल में पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्वामी ऋषभ देवानन्द ने कहा कि जल जंगल जमीन के साथ ही गौमाता का सरंक्षण ही विश्व को महामारियों से बचा सकता हैं, जो लोग इसके करीब रहते हैं वह अनेक बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। लोग प्रकृति के इन तत्वों से खिलवाड़ करेगें, तो प्रकृति के खुद व्यवस्थित करने पर सभी को भारी कीमत चुकानी होगी।