अफ्रीकी देशों में बाढ़ का कहर, 400 की मौत

अफ्रीकी देशों में बाढ़ का कहर, 400 की मौत

 लिलोंग्वे। अफ्रीका महाद्वीप के कई देशों में साइक्लोन-फ्रेडी ने तबाही मचा दी है। मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में 400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग जहां-तहां फंसे हैं। बारिश, बाढ़ और मडस्लाइड की वजह से लगभग 88 हजार लोग बेघर हो गए हैं। हिंद महासागर से सटे देश मलावी में हालात ज्यादा भयावह हैं, वहां राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने देश में 14 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है। मोजाम्बिक में भी लैंडस्लाइड की वजह से कई गांव पूरी तरह से कट चुके हैं। वहीं कई क्षेत्रों में बाढ़ के चलते बेघर हुए लोगों ने स्कूल में शरण ली हैं।