सोने में 237 रुपए की तेजी, चांदी में 740 रुपए की गिरावट

सोने में 237 रुपए की तेजी, चांदी में 740 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 237 रुपए की तेजी के साथ 49,022 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को सोना 48,785 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 740 रुपए की हानि के साथ 49,060 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी जो बृहस्पतिवार को 49,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.99 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।