दिनभर रही भारी उमस, हल्की बूंदाबांदी के बाद और बढ़ गई

दिनभर रही भारी उमस, हल्की बूंदाबांदी के बाद और बढ़ गई

जबलपुर । सुबह से ही वातावरण में भारी उमस का सामना लोगों को करना पड़ा। शहर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके बाद उमस का प्रकोप और बढ़ गया। देर रात तक बारिश के दूर-दूर तक संकेत नहीं नजर आए। बादलों ने भी रुखसती करना शुरू कर दी है। जिससे बची- खुची उम्मीदें भी जा रही हैं। बारिश के मामले में लगातार जिला पिछड़ता जा रहा है। मानसून को कम हवा का दबाव लगातार धोखा दे रहा है।इसके चलते बरसात ठीक से नहीं हो पा रही है।बादल चक्रवात के कारण आवाजाही बनाए हुए हैं। उन्हें हवा का समर्थन नहीं मिल रहा है। उमस के साथ ही तापमान में भी इजाफा देखा जा रहा है।

ऐसे गड़बड़ाया बारिश का गणित

गत वर्ष अब तक 336 मिमी बारिश हो चुकी थी,मगर इस बार यह आंकड़ा 209 पर पहुंच पाया है। विगत दिनों 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।संभाग के कुछ जिलों में वर्षा का योग है मगर शहर व आसपास इसकी संभावना फिप्टीफि प्टी ही है। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर जो चक्रवात है वह 24 या 48 घंटों में वर्षा करवा सकता है। वहीं पड़ोसी जिलों में अच्छी बारिश हो रही है।

ऐसा रहा शुक्रवार को मौसम का मिजाज

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता 80 प्रतिशत रही। सूर्योदय सुबह 5.35 व सूर्यास्त शाम 6.58 बजे हुआ। हवाओं की दिशा दक्षिणी-पश्चिमी- पूर्वी 5 किमी प्रतिघंटे रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अ नुसार संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना है।