सिर्फ टारगेट को भेदती है हेलफायर मिसाइल

सिर्फ टारगेट को भेदती है हेलफायर मिसाइल

 नई दिल्ली। अलकायदा नेता अयमान अलजवाहिरी को मारने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने जिस मिसाइल का उपयोग किया है, उसका नाम है आर9एक्स हेलफायर मिसाइल। इसमें बारूद की मात्रा बेहद कम होती है तथा तेज धार वाले धातु के ब्लेड्स होते हैं, जो अलग-अलग लेयर में लगाए जाते हैं। बारूद का विस्फोट इन्हें तेजी से आगे बढ़ने की ताकत देता है। फटने पर छह ब्लेड्स का एक सेट निकलता हैं। इनके सामने आने वाला कोई भी इंसान कई टुकड़ों में कट जाता है।

एक-दो लोगों को निशाना बनाने दागा जाता है यह निंजा बॉम्ब

इस मिसाइल की खासियत यह है कि इससे सिर्फ उसी टारगेट को नुकसान पहुंचता है, जिसे निशाना बनाया जाता है। आसपास नुकसान कम होता है। यह मिसाइल एक-दो इंसान को मारने के लिए दागी जाती है। हेलफायर मिसाइल के कई वैरिएंट्स हैं। उनमें से एक है आर9एक्स वैरिएंट। इस मिसाइल को निंजा बॉम्ब और μलाइंग गिंसू भी कहते हैं। निंजा इसलिए क्योंकि निंजा मार्शल आर्टिस्ट ज्यादातर तेजधार हथियारों का उपयोग करते हैं। μलाइंग गिंसू यानी उड़ने वाला चाकू।

  मिसाइल की खासियत
वजन              ????45 किग्रा
लंबा               ????1.6 मीटर
व्यास             ????7 इंच
रेंज                ????499 मीटर से
11.01          किमी
गति              ????1601 किमी/घंटा

   5  तरह के हथियार लगाए जा सकते ह
1. एंटी-टैंक हाई एक्सप्लोसिव
2. शेप्ड चार्ज
3. टैंडम एंटी-टेरर
4. मेटल आॅगमेंटेड चार्ज
5. ब्लास्ट प्रैगमेंटेशन