भायखला जेल में कैसी बीती रिया चक्रवर्ती की पहली रात, पढ़ें डिटेल

मुंबई। ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। बुधवार को रिया ने मुंबई की भायखला जेल में पहली रात कटी। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती के सेल के ठीक बगल वाले बैरक में शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी है। रिया को सामान्य बैरक में नहीं, बल्कि अलग सेल में रखा गया है।
बुधवार को रिया चक्रवर्ती दोपहर बाद जेल भेजा गया। मुंबई की भायखला जेल जब रिया चक्रवर्ती आईं तो उन्हें सामान्य बैरक में नहीं, बल्कि अलग सेल में जगह दी गई। रिया को रात का खाना दिया गया, जिसमें दो रोटी, चावल, दाल और सब्जी था।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ संबंधी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की, जिस पर आज यानी गुरुवार को सुनवाई होगी। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रिया ने जमानत के लिए दूसरी बार प्रयास किया है।