आईएनएस वागीर नौसेना में शामिल

आईएनएस वागीर नौसेना में शामिल

मुंबई। सैंड शॉर्क के नाम से मशहूर कैलेवरी क्लास की 5वीं पनडुब्बी आईएनएस वागीर सोमवार को नौसेना में शामिल हो गई। नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल आर हरिकुमार ने मुंबई के नेवल डॉकयॉर्ड पर वागीर को कमीशन किया। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पनडुब्बी से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। प्रोजेक्ट-75 के तहत यह पांचवीं कैलेवरी क्लास पनडुब्बी है। प्रोजेक्ट-75 के तहत स्कॉर्पीन डिजाइन की कुल 6 स्वदेशी पनडुब्बियां बनाई जानी हैं। वागीर को 12 नवंबर 2020 को लांच किया था और 1 फरवरी 2022 से समुद्री ट्रायल्स शुरू किए।

ये है खासियत : एंटी-सरफेस वॉरफेयर, एंटीस बमरीन वॉरफेयर, खुफिया जानकारी जुटाना, माइन बिछाने और एरिया सर्विलांस का काम कर सकती हैं

221 फीट लंबी और 21 मीटर ऊंची

40 किलोमीटर प्रति घंटा रμतार पानी के अंदर

20 किमी/घंटा गति पानी के ऊपर

24 माह में शामिल हुई तीसरी सबमरीन