महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा : उद्यानिकी मंत्री

महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो देश प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा : उद्यानिकी मंत्री

ग्वालियर। देश व प्रदेश की सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, जिससे पूरा परिवार, गांव, जिला, प्रदेश व देश आत्मनिर्भर बन सके। यह बात उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन व सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। साथ ही ंिसगल क्लिक के जरिए विकासखंड मुरार व घाटीगांव की 3089 की महिलाओं के खाते में 4.10 करोड़ की राशि पहुंचाई। सोमवार को आयोजित विक्रांत यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित हुए स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं के विशाल सम्मेलन में महिलाओं ने अपनी आत्मनिर्भरता की गाथा साझा की। राज्य मंत्री ने कहा कि परिवार की महिला आत्मनिर्भर होने से पूरा परिवार आत्मनिर्भर हो जाता है। इसीलिए केन्द्र-राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने आह्वान किया कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाएं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी विभाग द्वारा खातों में पहुंचाई जा रही 40-40 हजार की राशि लौटाने की जरूरत नहीं होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश जाटव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वसहा यता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। राज्य की महिलाएं अब घरेलू कामकाज तक ही सीमित नहीं रही हैं। इस अवसर पर वर्षा रावत, दिलराज सिंह किरार, सीईओ आशीष तिवारी, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी राकेश तिवारी, अपर संचालक उद्यानिकी डॉ. कमल सिंह किरार व ट्रेनर महेन्द्र क्षितिज मौजूद थे।

महिलाओं के खाते में पहुंची धनराशि

उद्यानिकी विभाग द्वारा मुरार व घाटीगांव विकासखंड के 18 स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं के खातों में 1.64 करोड़ की राशि पहुंचाई गई। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 356 महिलाओं के खातों में 1.43 करोड़, सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 6 संकुल स्तरीय संगठन के खातों में 59 लाख रुपए व रिवॉलंिवग फंड के रूप में 845 महिलाओं के खातों में लगभग 17 लाख रुपए एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 7 महिला समूहों के खाते में 26 लाख 80 हजार रुपए की राशि पहुंचाई गई।