मीडिया विधि व नैतिकता पर दी छात्राओं को जानकारी

मीडिया विधि व नैतिकता पर दी छात्राओं को जानकारी

 पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज द्वारा सरोजिनी नायडू महाविद्यालय(नूतन) की छात्राओं को पीपुल्स समाचार पत्र के कार्यालय में न्यूजरूम वर्किंग के तहत मीडिया विधि एवं उसके नैतिकता से परिचित कराया गया। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप उच्च शिक्षा को मजबूती देने के लिए वर्ल्ड बैंक द्वारा प्रायोजित वैल्यू ऐडेड कोर्स के तहत यह आयोजन किया गया। इस मौके पर पीपुल्स समाचार पत्र के डिप्टी स्टेट एडिटर डॉ. राजीव अग्निहोत्री ने छात्राओं को समाचार- पत्र में खबरों को प्रकाशित करने से पहले समाचार चयन के साथ ही समाचार लेखन में समाचार पत्र को उसके प्राथमिक कर्तव्य को ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी। वास्तविक घटना की सटीक जानकारी, किसी व्यक्ति व संस्था विशेष की मानहानि न हो इस बात का ध्यान रखना होता है। चित्रों, कार्टून, व कविताओं चयन एवं प्रकाशन में सावधानी बरतने जैसे विषयों पर छात्राओं को विशेष व्यवहारिक जानकारी दी। इसके साथ ही सरकारी व प्रशासनिक कार्यप्रणाली की भी बात की। पीपुल्स पत्रकारिता शिक्षण संस्थान की प्रो.रचना सक्सेना की उपस्थिति में छात्राओं को पीपुल्स समाचार-पत्र की कार्यप्रणाली एवं विभागीय संरचना, समाचार मूल्य, लेखन शैली की भी जानकारी दी गई।