जबलपुर सहित 57 छावनी परिषद के चुनाव रद्द

जबलपुर। 24 हजार मतदाताओं के नाम छावनी परिषद जबलपुर की वोटर लिस्ट से काटे जाने की लड़ाई मतदाताओं के साथ लड़ रही केंट कांग्रेस की जीत उस वक्त हुई जब रक्षा मंत्रालय ने जबलपुर सहित 57 छावनी परिषदों में होने वाले चुनाव को रद्द कर दिया। प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे चिन्टू ने बताया वोटरों के नाम काटे जाने के विरोध में केंट कांग्रेस परिवार एवं समस्त कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में विशाल उग्र आंदोलन 06/03/2023 को किया गया था जिसमें यह मांग रखी गई थी कि 24 हजार मतदाताओं के नामों को जोड़कर छावनी में चुनाव कराए जाएं। रक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद केंट कांग्रेस की जीत हुई है। यह विजय उन सभी 24 हजार मतदाताओं की भी है जिनके नाम मतदाता सूची से काटे गये थे केंट कांग्रेस परिवार हमेशा आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ।
उन्होंने बताया भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 2023 को 57 छावनी परिषद में साधारण चुनाव की घोषणा की जा चुकी थी लेकिन केंट कांग्रेस इसके विरोध में थी केंट कांग्रेस का कहना था कि जब तक 24 हजार मतदाताओं बंगला, करौंदी बस्ती, एवं बगीचा एरिया के नाम जोड़े जाएं उसके बाद ही चुनाव कराए जाए। 150 एकड़ में बसी है छावनी पूर्व उपाध्यक्ष चौकसे ने बताया छावनी के करीब 35 बगीचे, करौंदी बस्ती एवं बंगलों वाला क्षेत्र 150 एकड़ भूमि पर बना हुआ था जहां हजारों मतदाता निवास कर रहें हैं। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 7 करौंदी में भी करीब 5 हजार वोटर पिछले कई सालों से निवास कर रहे हैं। इन सभी जगहों पर केंट क्षेत्र के करीब 24 हजार मतदाता अभी निवासी कर रहे है।