जापान : किसान के बेटे योशिहिडे सुगा होंगे अगले पीएम

जापान : किसान के बेटे योशिहिडे सुगा होंगे अगले पीएम

टोक्यो । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के इस्तीफे के बाद किसान के बेटे योशिहिडे सुगा देश के नए पीएम बनेंगे। उन्होंने सोमवार को रूलिंग लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के इलेक्शन में जीत हासिल की। वोटिंग में पार्टी के कुल 534 सांसद शामिल हुए। इसमें सुगा को करीब 70% वोट हासिल हुए। अब उनके पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। सुगा 8 साल तक देश के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी रहे हैं। उन्हें शिंजो आबे का करीबी माना जाता है।