जापान ने किया सीने के एक्स-रे से उम्र बताने वाले अक मॉडल को विकसित

नई दिल्ली। हाल में विकसित आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक से बना मॉडल किसी के भी सीने के एक्स-रे से उसकी उम्र का आकलन कर सकता है। द लांसेट हेल्दी लॉन्गेविटी पत्रिका में प्रकाशित नए अनुसंधान से यह जानकारी सामने आई है। जापान के ओसाका मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय के अनुसंधान से पता चलता है कि एआई का यह मॉडल अनुमानित और सटीक उम्र के बीच के अंतर से उच्च रक्तचाप और असाध्य श्वसन रोग से संबंधित बीमारियों के बारे में संकेत दे सकता है।
रोक सकेंगे बीमारी को :
अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में कहा कि इस निष्कर्ष से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी मदद मिलेगी और इससे बीमारी का पहले ही पता लगाने तथा उसे रोकने की दिशा में काम करने का मार्ग प्रशस्त होगा। जैसे-जैसे वैश्विक आबादी की उम्र बढ़ रही है, उम्र से संबंधित और लंबी उम्र के विषय में अनुसंधान का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा एक जटिल बदलाव है, जिसके साथ कई बीमारियां आती हैं और यह अलग- अलग लोगों पर अलग-अलग असर डालता है।