नवरात्र के लिए आई शक्ति स्वरूपा के चेहरे व आंखों को दिखाती ज्वेलरी

नवरात्र के लिए आई शक्ति स्वरूपा के चेहरे व आंखों को दिखाती ज्वेलरी

 नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होने जा रही है और इसी के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। दो साल बाद शहर के मैदानों और क्लब हाउस में गरबा की धुन और डांडिया की आवाज गंजूेगी। महिलाओं ने इस नवरात्रि पर गेट-टू-गेदर भी प्लान करना शुरू कर दिया है तो बाजार भी उत्सव के लिए तैयार है। महिलाओं के एथनिक लुक को पूरा करने के लिए कपड़े, धागे, कौड़ियों, बैंबू, कांच और बीड वर्क से सजी नवरात्रि स्पेशल ज्वेलरी आईं हैं जिसमें शक्ति स्वरूपा को प्रदर्शित करती उनकी आंखों का तेज, बंगाली दुर्गा पूजा वाले देवी के स्वरूप, त्रिशूल व गरबा रास के चित्र रंगों से उकेरे गए हैं। हैंडमेड ज्वेलरी पर इन दृश्यों की पेंटिंग्स की गई हैं।

कैनवास पर पेंटिंग

कैनवास पर बने नेकलेस पर देवी के चेहरे को पोर्टÑेट किया गया है। माथे की बिंदी और नाक में नथ के जरिए इसे दिखाया गया है।

देवी का रूप हाथ से बनी थ्रेड ज्वेलरी पर

ईको फ्रेंडली ज्वेलरी का चलन बढ़ रहा है। फेब्रिक ज्वेलरी को महिलाएं तीज-त्योहार पर अपनी ड्रेस या साड़ी के साथ टीम- अप करती हैं। इसमें देवी का चेहरा दिख रहा है।

त्रिशूल के साथ देवी

बंगाली दुर्गा पूजा में देवी की झांकी में दिखने वाले चेहरे को बांस और कागज से बनाया गया है। इसमें त्रिशूल भी लगाया गया है।

कौड़ियों से बनाया

गरबा के दौरान कौड़ियों वाली ज्वेलरी पहनी जाती है। इस नेकलेस में देवी का उभरा हुआ चेहरा दिख रहा है।